Mahendragarh-Narnaul News: सदियों पुरानी धरोहर का कायाकल्प, इस्लामपुर किले पर होंगे 7.51 करोड़ खर्च haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। नांगल चौधरी-निजामपुर रोड स्थित इस्लामपुर किला अब जल्द ही अपने पुराने वैभव की ओर लौटेगा। हरियाणा सरकार ने करीब एक वर्ष पहले इसे संरक्षित स्मारक घोषित किया था। इसके बाद अब इसके जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 7.51 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में किले का पुनर्निर्माण और संरक्षण कार्य किया जाएगा।

गांव इस्लामपुर में 17वीं-18वीं शताब्दी के दौरान निर्मित यह ऐतिहासिक किला समय के साथ जर्जर होकर खंडहर में बदल गया था। लंबे समय से गांव इस्लामपुर और सरेली के ग्रामीण इसके संरक्षण की मांग कर रहे थे। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जीर्णोद्धार कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

पुरातत्वीय स्थल के रूप में संरक्षित

किले की जमीन 8 कनाल 15 मरला है जिसका स्वामित्व हरियाणा सरकार के पास है। यह एक वर्गाकार किला है जो दो गांव इस्लामपुर और सरेली के बीच खेतों में स्थित है। किले के अंदर कमरों के अवशेष मिलते हैं। इसके ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए सरकार ने एक साल पहले इसे प्राचीन संस्मारक व पुरातत्वीय स्थल और अवशेष अधिनियम के तहत इसे संरक्षित किया है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रामबिलास के सरपंच इस्लामपुर ने कहा कि इस्लामपुर किले के जीर्णोद्धार से नांगल चौधरी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं विरासत पर्यटन के दृष्टिकोण से यह किला आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटकों की बढ़ी हुई आवाजाही से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। इससे गाइड, दुकानदार, परिवहन सेवाओं और छोटे व्यवसायों को रोजगार मिलेगा।

बॉक्स

इस्लामपुर किले के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, इस धरोहर को नई पहचान मिलेगी। यह किला हमारे इतिहास की पहचान है।-कप्तान रामेश्वर, पूर्व सरपंच इस्लामपुर

बॉक्स

यह किला इस्लामपुर और सरेली के बीच बना हुआ है जो अब खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। इसका जीर्णोद्धार होने क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।-ओमप्रकाश सेक्रेटरी, इस्लामपुर

वर्जन:

इस्लामपुर किला के जीर्णोद्धार के लिए 7.51 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इसका दो फेज में कार्य करवाया जाएगा। उम्मीद है कि इस जीर्णोद्धार ये यहां पर्यटन को बढ़वा मिलेगा।-नरेंद्र कुमार, एसडीओ, पीडल्ब्यूडी, नारनौल

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: सदियों पुरानी धरोहर का कायाकल्प, इस्लामपुर किले पर होंगे 7.51 करोड़ खर्च