Mahendragarh-Narnaul News: श्री सीताराम शिव मंदिर से निकाली कलश यात्रा haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर- 10कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते भक्तजन। स्रोत-संस्था

नारनौल। नारनौल में पहली बार रुक्मिणी मंगल संगीत कथा की कलश यात्रा श्री सीताराम शिव मंदिर नई मंडी से शुरू होकर कथा स्थल पहुंची। भगवान का पूजन कर कलश स्थापना की। यह जानकारी मंदिर के सचिव बद्री प्रसाद गर्ग ने दी।

Trending Videos

बताया कि कथा व्यास सुशील भारद्वाज अमृत पान करवाएंगे। कथा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक चलेगी। कथा दोपहर दो बजे से पांच तक होगी। कलश यात्रा में मुख्य रूप से बद्री प्रसाद गर्ग, पदमचंद गर्ग, हीरालाल मित्तल, सत्यनारायण चौधरी, संजय मित्तल, सत्यनारायण गुप्ता, राजबाला गर्ग, मुन्नी देवी, बाला चौधरी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, प्रेमलता, कौशल्या देवी सहित अन्य भक्तजनों से पंडित बिट्टू शास्त्री ने कलश स्थापना पूजन करवा कर प्रसाद वितरण किया। संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: श्री सीताराम शिव मंदिर से निकाली कलश यात्रा