{“_id”:”6828d9e16e22a4789d075fe4″,”slug”:”traders-demanded-to-open-a-police-post-in-the-new-grain-market-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124685-2025-05-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने नई अनाज मंडी में पुलिस चौकी खोलने की मांग की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 18 May 2025 12:18 AM IST
फोटो नंबर-03मार्केट कमेटी सचिव नूकुल यादव को ज्ञापन सौंपते दी खाद्यान्न व्यापार एसोशिएसन के स
नारनौल। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन नई मंडी नारनौल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रामजीलाल मित्तल की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी सचिव नूकुल यादव को ज्ञापन दिया।
Trending Videos
इसमें नांगल चौधरी रोड स्थित अनाज मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की। साथ ही व्यापारियों के वित्तीय लेनदेन के लिए एक राष्ट्रीय कृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की गई। प्रधान रामजीलाल मित्तल एवं प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि नई अनाज मंडी शहर से काफी दूर है।
व्यापारियों को पैसे निकालने के लिए शहर में जाना पड़ता है, जहां रास्ते में व्यापारी असुरक्षा महसूस करता है। मंडी परिसर में बैंक की शाखा खोलने से व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। सचिव नूकुल यादव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र बैंकों से संपर्क कर शाखा खुलवाने का प्रयास किया जाएगा एवं पुलिस अधीक्षक से पुलिस चौकी खुलवाने के लिए निवेदन किया जाएगा।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने नई अनाज मंडी में पुलिस चौकी खोलने की मांग की