{“_id”:”69d94889274f571d0b05ee0a”,”slug”:”students-learned-automobile-servicing-techniques-narnol-news-c-196-1-nnl1005-138388-2026-04-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने जानी ऑटोमोबाइल सर्विसिंग की तकनीक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
फोटो नंबर- 33औद्योगिक भ्रमण के दौरान वाहन मरम्मत की जानकारी प्राप्त करते विद्यार्थी। स्रोत- संस
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने टोयोटा सर्विस सेंटर का दौरा किया। उन्होंने ऑटोमोबाइल सर्विसिंग से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव ने हरी झंडी दिखाकर औद्योगिक भ्रमण का शुभारंभ किया। औद्योगिक भ्रमण के दौरान लेक्चरर संजीव यादव व कपिल यादव विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। वहीं टोयोटा सर्विस सेंटर के वर्क्स मैनेजर दीपक शर्मा ने विद्यार्थियों को वाहन सर्विसिंग के विभिन्न चरणों, आधुनिक मशीनों के उपयोग, डायग्नोस्टिक टूल्स व मेंटेनेंस तकनीकों के बारे में बारीकी से समझाया। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने जानी ऑटोमोबाइल सर्विसिंग की तकनीक