Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sat, 12 Oct 2024 12:03 AM IST


फोटो- 20विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी देते थाना प्रबंधक नरेश कुमार। स्त्रोत

Trending Videos



नारनौल। यातायात थाना प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने सीहमा स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में अवगत करवाया गया।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही सलामत आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। विशेष कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। यातायात पुलिस ने बताया कि सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों की पालना के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी को जागरूक किया जा रहा है कि वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें, तेज गति में ओवरटेक न करें। यातायात नियमों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात पुलिस ने वीडियो के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में समझाया और विस्तार से जानकारी दी।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी