[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:01 AM IST
नारनौल। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के आह्वान पर लिपिक वर्ग का महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय पर धरना लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
धरने पर विभिन्न विभागों उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, स्थानीय निकाय, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग, हरियाणा रोडवेज, शिक्षा विभाग के अलावा भी बहुत से विभागों के सैंकड़ों लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। एसोसिएशन के जिला प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया की आज भी विभागों में सन्नाटा पसरा रहा और कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। जिला संयोजक दिनेश देवास ने बताया कि आज विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने आज लिपिकों के धरने को समर्थन दिया। जिला महिला विंग की प्रधान पिंकी यादव ने कहा कि इस बार लिपिकों के हकों की लड़ाई विधानसभा जाने का रास्ता तय करेगी। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने लिपिक वर्ग के साथ जो धोखा देने का काम किया है लिपिक वर्ग उसको भुला नहीं है, उन्होंने सरकार को चेताया कि सरकार के पास अपनी भूल को सुधारने का अभी भी समय है।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: लघु सचिवालय में लिपिक कर्मचारियों का धरना जारी



