Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। बीकानेर मंडल के रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसकी वजह से रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल व छह मई को रद्द रहेगी। दिल्ली सराय-सीकर और दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन छह मई को नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाड़ी-जोधपुर ट्रेन 6 मई को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाडी-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं सीकर-रेवाड़ी ट्रेन जो 6 मई को सीकर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन लोहारू-रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि हिसार-दिल्ली ट्रेन जो 8 अप्रैल, 22 अप्रैल व 6 मई को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हिसार, भिवानी, रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली व कोसली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वहीं, दिल्ली सराय-सीकर ट्रेन जो 6 मई को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीम का थाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन जो छह मई को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा, डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रहेगी रद्द