Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता haryanacircle.com

[ad_1]

नांगल चौधरी। खंड के गांव बुढ़वाल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन किया गया। थाना नांगल चौधरी प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ पुलिस युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देकर खेलों से जोड़ रही है।

इस दौरान गांव के खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांवों की टीमों में वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में वो पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। थाना प्रबंधक ने कहा कि पुलिस विभाग का इस मुहिम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेलों, शिक्षा से जोड़ने और नशे से दूर रखने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार का नशा, अवैध गतिविधि हो रही हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की भी जानकारी दी।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता