Mahendragarh-Narnaul News: मेघनाद के बाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान उठा लाए पर्वत haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sat, 12 Oct 2024 12:17 AM IST


फोटो नंबर-07अटेली में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

Trending Videos



मंडी अटेली। स्थानीय झंडा चौक पर श्री शिव रामलीला समिति के तरफ से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला में श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने से पूर्व समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की। इसके बाद वानर सेना ने समुद्र पर पुल बनाकर लंका पर चढ़ाई करने का मार्ग बनाया।

Trending Videos

श्रीराम ने अंगद को शांति दूत बनाकर लंका भेजा। वहां अंगद ने रावण से संवाद कर युद्ध को रोकने का अनुरोध किया, लेकिन वह युद्ध करने के लिए अडिग रहा। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध हुआ। लक्ष्मण युद्ध भूमि में मेघनाद के शक्ति बाण से मूर्छित हो गए। लक्ष्मण का मूर्छित शरीर लेकर राम विलाप करते हैं। वैद्य हनुमान से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमानजी पर्वत पर पहुंचकर पूरा पहाड़ उठा ले आते हैं। इसके बाद सुषेन वैद्य संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को ठीक कर देते है। इस दौरान अंगद का संजय शर्मा व लक्ष्मण के रूप में त्रिभुवन, हनुमान का संजय गुप्ता, रावण का पवन भारद्वाज ने किरदार किया। इस मौके पर भाविक, चांदना, कशिश, मोनी, सोनू, वंशु इत्यादि ने भी अहम भूमिका निभाई।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: मेघनाद के बाण से लक्ष्मण हुए मूर्छित, हनुमान उठा लाए पर्वत