Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बुचौली के लिए नई बस सेवा शुरू haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बुचौली वाया देवास, चितलांग, मेघनवास के लिए शाम के समय नई बस सेवा शुरू की है। यह बस महेंद्रगढ़ से शाम 2:50 बजे चलकर विभिन्न ग्रामीण रूटों से होते हुए महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। नई बस सेवा शुरू होने पर देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली गांवों के ग्रामीणों को बस का लाभ मिलेगा।

Trending Videos

बस को चलवाने के लिए ग्रामीणों की ओर से शाम के समय काफी लंबे समय से मांग की जा रही है। शाम के समय इन रूटों पर बस सेवा नहीं होने के कारण महेंद्रगढ़ से गांव में जाने के लिए ग्रामीणों, महिलाओं व विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों फायदा होगा। बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि यह बस प्रतिदिन दोपहर 2:10 बजे खेड़की से चलकर बस स्टैंड पर पहुंचेगी, जहां पर 2:50 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रवाना होकर गांव देवास, चितलांग, मेघनवास, बुचौली ग्रामीण रूटों से होते हुए शाम चार बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी।

इसके बाद यह बस शाम 4:02 बजे नारनौल के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों ने बस स्टैंड इंचार्ज व राडवेज महाप्रबंधक देवीदत्त का आभार जताया हैं।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से बुचौली के लिए नई बस सेवा शुरू