Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन बहुतकनीकी कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाएं 20 से शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

नारनौल। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी कालेज में मैनुअल काउंसिलिंग के तहत दाखिला हो रहे हैं। इसके तहत दाखिले 15 सितंबर तक किए जाएंगे।

Trending Videos

बहुतकनीकी कॉलेज में उपलब्ध 6 इंजीनियरिंग कोर्स की 420 सीट पर अब तक 383 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर सहित 4 इंजीनियरिंग कोर्स की सभी उपलब्ध सीट पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स में 3 व आईसी में 34 सीट पर दाखिला होना बाकी है।

रिक्त सीट पर 15 सितंबर तक मैनुअल काउंसिलिंग के तहत होने वाले दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं कॉलेज जाकर दोपहर 12 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज द्वारा दोपहर 2 बजे चयन सूची को घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्रा को दाखिले के लिए उसी दिन सभी दस्तावेज और फीस जमा करवाना अनिवार्य है। सत्र 2024-25 में छात्रों का रुझान सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की तरफ ज्यादा देखने को मिला है। सामान्य तौर पर तो सभी कोर्स रोजगार पूरक है। लेकिन मौजूदा सत्र में आईसी इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए छात्राें का रुझान कम रहा है।

प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षा 20 अगस्त से शुरु

सत्र 2024-25 में बीकेएन कॉलेज में उपलब्ध सीट में से कुछ ही सीट पर दाखिला होना बाकी हैं। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की कक्षा 20 अगस्त से सुचारू रूप से चालू हो जाएंगी। वहीं 15 सितंबर तक रिक्त सीट पर दाखिला मैनुअल काउंसलिंग के तहत जारी रहेंगे।

बीकेएन कॉलेज में रिक्त सीट पर दाखिले गत 9 अगस्त से मैनुअल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहें हैं। बीकेएन कॉलेज में अब तक 383 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज में दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे कॉलेज द्वारा मेरिट सूची को जारी किया जाएगा। प्रथम वर्ष की कक्षा 20 अगस्त से सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।

अनिल यादव, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज नारनौल।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन बहुतकनीकी कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाएं 20 से शुरू