Mahendragarh-Narnaul News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sun, 20 Apr 2025 11:22 PM IST



loader

Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

नारनौल। शहर में रविवार की सुबह कोचिंग के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहे भाई-बहन एक बाइक से टकरा गए। हादसे में स्कूटी सवार भाई-बहन और बाइक सवार घायल हो गया।

घायल भाई-बहन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाइक चालक सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा। गांव शेखपुरा का हेमंत कुमार अपनी चचेरी बहन भूमिका के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सुबह करीब 11 बजे महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन के पास एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग लेने के लिए आ रहा था। स्कूटी हेमंत चला रहा था। दोनों पंचायत भवन के सामने से कट लेकर रोड पार कर रहे थे तो महावीर चौक की ओर से आ रहे बाइक सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हेमंत व भूमिका के अलावा बाइक चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। शहर में हादसा होने के कारण लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस तथा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों भाई बहन को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल