Mahendragarh-Narnaul News: बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Wed, 25 Mar 2026 11:53 PM IST




महेंद्रगढ़। शहर में सात वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने सत्तर वर्षीय आरोपी फकीरचंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की एक परचून की दुकान है। बच्ची सामान लेने के लिए दुकान पर आई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और पीड़िता के अदालत में बयान भी दर्ज करवाए।


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार