Mahendragarh-Narnaul News: फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Wed, 14 Aug 2024 02:41 AM IST


फोटो नंबर-13स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में परेड करती पुलिस टुकड़ी।

Trending Videos



नारनौल। लघु सचिवालय के पीछे स्थित मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली।

Trending Videos

लगातार बूंदाबांदी होने के कारण अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह लघु सचिवालय के पीछे मनाया जाएगा। इस दिन राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 9 स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं सामूहिक पीटी प्रदर्शन व योग प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। डीएसपी हरदीप सिंह ने परेड को कमान दी। इस मौके पर एडीसी ने सभी स्कूल इंचार्ज को निर्देश दिए कि वह 15 अगस्त तक बच्चों का लगातार अभ्यास कराएं। इस मौके पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम