Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों के विरोध के बीच 39.97 करोड़ का बजट पेश haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में आपसी खींचतान के बाद बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए करीब 39.97 करोड़ का प्रस्तावित बजट रखा गया। बैठक में कुल 15 में से 11 पार्षद और दो मनोनीत सदस्य शामिल हुए। इनमें पांच पार्षदों ने आंकड़ों की कमी के आधार पर बजट का विरोध किया।

बैठक की शुरुआत होते ही अधिकांश पार्षदों ने बजट के आंकड़ों और वार्ड वार आवंटन पर विस्तृत डाटा की मांग की। पार्षदों का आरोप था कि नपा अधिकारी संतोषजनक जानकारी और आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

डाटा न मिलने से नाराज पार्षदों ने बजट पारित करने पर असहमति जता दी। बैठक के अंत तक स्थिति यह रही कि 11 उपस्थित पार्षदों में से अधिकांश ने बजट का विरोध किया। पार्षद राजेश सैनी का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी के बजट पास करना नियमानुसार गलत है और वे इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे।

नपा प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि दूसरी बार बुलाई गई बैठक के लिए पांच पार्षदों की सहमति अनिवार्य थी जो पूरी रही। सोमवार को बजट बैठक में पार्षद नहीं पहुंचने पर रद्द कर दी गई थी।

नगर पालिका ने आगामी वर्ष के लिए एक संतुलित बजट का खाका तैयार किया है, जिसमें आय और व्यय का अनुमान लगभग बराबर रखा गया है। इस मौके पर उपप्रधान मंजू कौशिक, पार्षद सरिता राठी, रजनेश, अशोक सैनी, विष्णु वाल्मीकि, ममता सोनी, राजेश सैनी, सुखबीर, भतेरी देवी, शारदा देवी, सुनील तायल, सचिव गौरव सांगवान, एमई राजेश कौशिक शामिल रहे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों के विरोध के बीच 39.97 करोड़ का बजट पेश