Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन सिर्फ कनीना मंडी में 20 किसानों से खरीदी गई 500 क्विंटल सरसों haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। जिले में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो गई लेकिन क्षेत्र के सतनाली और महेंद्रगढ़ की मंडी में पहले दिन किसान सरसों लेकर नहीं पहुंचे। सिर्फ कनीना मंडी में 20 किसानों से 500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।

इस बार सरकारी समर्थन मूल्य से अधिक भाव किसान को स्थानीय व्यापारी दे रहे हैं और खेत से ही फसल उठा रहे हैं। स्थानीय व्यापारी किसानों के खेतों में ही समर्थन मूल्य से 200 रुपये अधिक भाव दे रहे हैं। इससे किसान मंडियों की अतिरिक्त भागदौड़ से बच रहे हैं।

महेंद्रगढ़ मंडी की फड़ों पर फैली गंदगी व अंटी पड़ी नालियाें की सफाई तक नहीं हो पाई है। शौचालय, किसानों के बैठने के लिए स्थान, फड़ों से अतिक्रमण तक नहीं हटाया गया है। सतनाली मंडी में भी सफाई का अभाव है। महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडी में टिनशेड नहीं है।

महेंद्रगढ़ मंडी में तो मार्केट कमेटी के जिम्मेदारों की ओर से दोपहर हेल्प शुरू की गई है। सतनाली मंडी में तो जिम्मेदारों ने धर्मकांटे के कमरे का ताला तक नहीं खोला है।

– स्थानीय व्यापारी किसानों के खेत से ही सरसों की खरीद कर रहे हैं और समर्थन मूल्य से 200 रुपये अधिक दे रहे हैं। दो एकड़ सरसों की थ्रेसिंग कर स्थानीय व्यापारी को 6400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 16 क्विंटल सरसों बेच दी है। इससे किसान की मंडियों की अतिरिक्त भागदौड़ व आर्थिक खर्च बच रहा है। – दीपक कुमार, किसान गांव अगिहार


चार एकड़ में दो दिन पूर्व ही सरसों की थ्रेसिंग कराई थी। व्यापारी ने खेत में ही अपना वाहन भेज दिया और भाव भी समर्थन मूल्य से 200 रुपये अधिक में खेत से उठान हो गया। इस बार सरसों के अच्छे भाव मिलने से किसानों को वाहनों का इंतजाम करने, उपज को लोड करने सहित अन्य प्रकार के खर्चों से राहत मिल रही है। – संदीप शास्त्री, किसान निवासी गांव झूक

फोटाे संख्या:72- अनाज मंडी मेंं किसानों के लिए शुरू किया गया पूछताछ केंद्र–संवाद

फोटाे संख्या:72- अनाज मंडी मेंं किसानों के लिए शुरू किया गया पूछताछ केंद्र--संवाद

फोटाे संख्या:72- अनाज मंडी मेंं किसानों के लिए शुरू किया गया पूछताछ केंद्र–संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन सिर्फ कनीना मंडी में 20 किसानों से खरीदी गई 500 क्विंटल सरसों