Mahendragarh-Narnaul News: निर्माण हादसे में मजदूरों की मौत पर एआईयूटीयूसी ने जताया शोक haryanacircle.com

[ad_1]




नारनौल। केंद्रीय मजदूर संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) ने गुरुग्राम के सिधरावली गांव स्थित कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एआईयूटीयूसी से संबद्ध भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के कारण श्रमिक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। यूनियन ने घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: निर्माण हादसे में मजदूरों की मौत पर एआईयूटीयूसी ने जताया शोक