Mahendragarh-Narnaul News: निर्धारित समय पर लाइट बंद कर दें haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sun, 11 May 2025 12:31 AM IST


फोटो नंबर-02भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए बैठक करते सि​हमा के ग्रामीण। संवाद


loader

Trending Videos



सिहमा। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के चलते शनिवार को सिहमा खंड की ग्राम पंचायत की बैठक गुवानी में हुई।

Trending Videos

बैठक की अध्यक्षता करने हुए सरपंच रीना यादव के पति दिनेश यादव ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई इन नापाक हरकतों का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को समय रहते नष्ट कर दिया है।

सभी ग्रामवासी अनावश्यक भीड़भाड़ और अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी ग्रामीण रात को निर्धारित समय पर लाइट बंद कर दें। किसी भी हालात में खुले स्थान पर तेज रोशनी न करें। केंद्र व प्रदेश सरकार के आदेशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की आबादी वाला भारत एकजुट होकर एक साथ खड़ा है। संवाद

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: निर्धारित समय पर लाइट बंद कर दें