Mahendragarh-Narnaul News: निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद रहने से 10 हजार ओपीडी प्रभावित, कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय Latest Haryana News

[ad_1]


फोटो संख्या:66- बालाजी चौक से कैडल मार्च निकालते डॉक्टर एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के पदा​धिकारी व शहर

महेंद्रगढ़/सतनाली। डॉक्टर एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के आह्वान पर निजी अस्पतालाें ने शनिवार को अपनी सेवाएं बंद रखकर कोलकता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता पर रोष जताया गया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के करीब 200 छोटे-बड़े अस्पतालों में करीब 10 हजार ओपीडी नहीं हुई।

Trending Videos

शहर में शाम के समय राव तुलाराम चौक से बस स्टैंड, आईटीआई मार्ग, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी मार्ग, भगवान परशुराम चौक तक कैंडल मार्च निकाला। शनिवार को शहर के निजी अस्पताल शनिवार सुबह 6 से रविवार सुबह 6 बजे तक बंद रहे। निजी अस्पताल बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र धनखड़ ने बताया कि कोलकता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई। इसके विरोध में प्रदेशभर में मेडिकल सेवाएं प्रभावित रही। उनकी मुख्य मांग मृतका को न्याय दिलाना है, जिसके तहत सरकार सीबीआई की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाए तथा जल्द ही न्याय दिलवाए। केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा की जाए। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए तथा नया कानून बनाया जाए ताकि आरोपियों को तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज किया जाए तथा पीडितों को पुलिस सुरक्षा दी जा सके।

प्रदर्शन में नीमा, आईएमए, आईडीए, फार्मासिस्ट, डेंटल चिकित्सक शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. शुभम कौशिक, डॉ. केके यादव, डॉ. भूषण तिवाडी, डॉ. मेजर सूरत सिंह, डॉ. विनोद, डॉ. विक्रांत डागर, डाॅ. सुनील यादव, डॉ. अजय यादव सहित एसोसिएशन के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्याय के लिए सतनाली में भी उठी आवाज

वहीं सतनाली क्षेत्र में चिकित्सकों ने रोष प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन सतनाली के प्रधान डॉ. जितेंद्र शेखावत ने बताया कि मृतका को न्याय दिलाने को विभिन्न एसोसिएशन ने रोष जताया। रोष-प्रदर्शन करणी चौक से शुरू करके लुहारू चौक, खोखा मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड व चौक, एचडीएफसी बैंक सामने से महेंद्रगढ़- लोहारू टी प्वांइट से होते हुए वापस करणी चौक पर पहुंचा। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर विनय पाल तंवर, रणधीर,आकाश, बागमल, बी डी मित्तल, गौतम शर्मा, राकेश तंवर, दिग्विजय शेखावत, अनिल कौशिक, दीपक शर्मा, सौरभ मिश्रा, यशवंत सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद रहने से 10 हजार ओपीडी प्रभावित, कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय