Mahendragarh-Narnaul News: नालों की सफाई के लिए नगर परिषद ने छोड़ा 46.93 लाख का टेंडर haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर परिषद ने शहर 31 वार्डों और हुडा सेक्टर में नालों की सफाई और मरम्मत की योजना बनाई है। इसके लिए नगर परिषद शहर ने 46.93 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा है। इनमें वार्डों में 22.58 लाख और हुडा सेक्टर में स्टॉर्म वाटर लाइनों, मैनहोल और गली चैंबर की सफाई पर 24.35 लाख खर्च किया जाएगा।

अभी शहर में अनेक स्थानों पर नालों में गंदगी भरी पड़ी है जिससे हल्की बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग शहरवासी लगातार करते आ रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद ने नालों की सफाई और मम्मत का टेंडर जारी किया है।

अभी शहर के महाबीर चौक से नगर परिषद तक खुले नालों में गंदगी अटी पड़ी है। इसके अलावा पार्क गली, बस स्टैंड सहित शहर के मुख्य नाले गंदगी से जाम पड़े हैं।

हुडा सेक्टर की स्टॉर्म वाटर लाइनों, मैनहोल और गली चैंबर की सफाई व मरम्मत के लिए लगभग 24.35 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से सेक्टरों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। अभी हुडा सेक्टर में भी जल निकासी को लेकर आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड स्तर पर चलेगा विशेष अभियान

नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नालों की सफाई की जाएगी। जाम पाइप लाइनों को खोला जाएगा और क्षतिग्रस्त ढांचों की मरम्मत की जाएगी। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कचरा नालों में न डालें। जनता के सहयोग से ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाई जा सकती है और जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकती है।

वर्जन:

बारिश से पहले शहर में नालों की सफाई करवाई जाएगी जिस पर 22.58 लाख खर्च किए जाएंगे। हुडा सेक्टर में भी स्टॉर्म वाटर लाइनों, मैनहोल और गली चैंबर की सफाई पर 24.35 लाख खर्च किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है।-जोगेंद्र सिंह, ईओ नगर परिषद नारनौल।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: नालों की सफाई के लिए नगर परिषद ने छोड़ा 46.93 लाख का टेंडर