Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ने प्रो. रामबिलास शर्मा से की मुलाकात haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sat, 12 Oct 2024 12:19 AM IST


फोटो नंबर-13नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश यादव का स्वागत करते पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा । स्

Trending Videos



नारनौल। नारनौल से नवनिर्वाचित विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव शुक्रवार को हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे।

Trending Videos

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। पूर्व शिक्षा मंत्री ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। ओम प्रकाश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का चुनाव में उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लोक जन कल्याणकारी नीतियों पर हरियाणा की जनता ने मोहर लगाने का कार्य किया है। इस मौके पर जिला पार्षद देवेंद्र यादव, पांचों मंडल अध्यक्ष विवेक खैरवाल, दिनेश यादव, सतबीर भैरो, अशोक शेखावत, कुलदीप शर्मा के अलावा नगर परिषद की उप प्रधान मंजू कौशिक, राजेश सैनी पार्षद, नगर पार्षद, निखिल सैनी पार्षद मौजूद रहे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल के नवनिर्वाचित विधायक ने प्रो. रामबिलास शर्मा से की मुलाकात