Mahendragarh-Narnaul News: नामदेव समाज समिति के प्रधान बने विजयपाल haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Mon, 23 Mar 2026 12:06 AM IST


फोटो 22 नई कार्यकारिणी का स्वागत करते समिति सदस्य। समिति



मंडी अटेली। नामदेव समाज समिति की बैठक रविवार को बिजली बोर्ड परिसर में पूर्व जिला प्रधान बाबूलाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद रोहिल्ला ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विजयपाल रोहिल्ला को प्रधान, लक्ष्मीचंद नंबरदार को उप प्रधान, दिनेश रोहिल्ला को सचिव, अशोक चंदपुरा को उप सचिव, सुनील रोहिल्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया। राकेश पेंटर को मीडिया प्रभारी, पवन रोहिल्ला को संगठन सचिव और हरिओम महासर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव निर्वाचित प्रधान विजयपाल रोहिल्ला ने कहा कि हम नामदेव समाज के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमारी कोशिश होगी कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिले।

Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: नामदेव समाज समिति के प्रधान बने विजयपाल