in

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की रैन बसेरा पर लटक रहा ताला haryanacircle.com

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की रैन बसेरा पर लटक रहा ताला  haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो संख्या:72- रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते यात्री–संवाद

महेंद्रगढ़। रात गुजारने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से शहर में एक जगह पर रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। इस पर भी ताला लगा हुआ है। ऐसे में जरूरतमंदों को रैन गुजारने के लिए बसेरों का सहारा भी नहीं मिलेगा।

Trending Videos

नपा व प्रशासन के जिम्मेदारों की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी काम के साबित नहीं हो रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बनाए गए रैन बसेरे का हाल बदहाल है। यहां ताले लटके हुए हैं, जिससे ठंड में रात बिताने को मजबूर लोग दर-दर भटकना पड़ सकता है।

रैन बसेरे को लेकर स्थानीय लोगों में जागरूकता की भारी कमी है। कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे जरूरतमंद लोग इस सुविधा का लाभ उठा सके। इतना ही नहीं नगरपालिका की ओर से रैनबसेरे की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी भी नियुक्त नहीं किया गया है। नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय में भी कहीं भी रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की गई। इसके अतिरिक्त जहां पर नपा की ओर से अस्थाई रैन बसेरा बनाया हुआ है। उसके साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग कैसे रैन बसेरे में पहुंचेंगे।

वर्जन..

नगर पालिका की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में रैन बसेरा बनाया गया है। वहां लोगों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाया जाएगा। – रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की रैन बसेरा पर लटक रहा ताला

Spanish Super Cup: Yamal and Gavi lead Barcelona to 2-0 win over Atheltic Bilbao; enter finals Today Sports News

Spanish Super Cup: Yamal and Gavi lead Barcelona to 2-0 win over Atheltic Bilbao; enter finals Today Sports News

अमेरिका में लॉस एंजिल्स के जंगलों में भड़की नई आग, 5 लोगों की मौत और 1100 इमारतें राख – India TV Hindi Today World News

अमेरिका में लॉस एंजिल्स के जंगलों में भड़की नई आग, 5 लोगों की मौत और 1100 इमारतें राख – India TV Hindi Today World News