Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा मदार-रेवाड़ी-फुलेरा संचालन haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। खाटू श्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। इससे मेले जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक (05 ट्रिप) मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17:10 बजे रवाना होकर रात्रि 01:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी से 01 मार्ग तक (05 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन से 02:30 बजे रवाना होकर 09:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन पूर्व में निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा मदार-रेवाड़ी-फुलेरा संचालन