Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारी सीजन में यात्रियों को दो ट्रेनों की मिली सौगात, आज से होगी शुरू Latest Haryana News

[ad_1]

नारनौल। रेलवे द्वारा त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी व जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक करेंगा। ऐसे में त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Trending Videos

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09731 रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 17 अगस्त से 31 अगस्त तक (15 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.50 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09732 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 18 अगस्त से एक सितंबर तक (15 ट्रिप) रींगस से 02.10 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा आज से शुरू

जयपुर-भिवानी-जयपुर के बीच भी रेलवे ने 17 अगस्त ट्रेन शुरू की है, इससे इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 17 अगस्त से 15 सितंबर तक (29 ट्रिप) जयपुर से 7 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 18 अगस्त से 15 सितंबर तक (28 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.15 बजे जयपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेनों का ठहराव

यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारी सीजन में यात्रियों को दो ट्रेनों की मिली सौगात, आज से होगी शुरू