in

Mahendragarh-Narnaul News: चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 99.27 लाख , पर्यटन के रूप में मिलेगी नई पहचान haryanacircle.com

Mahendragarh-Narnaul News: चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 99.27 लाख , पर्यटन के रूप में मिलेगी नई पहचान  haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Sat, 14 Jun 2025 12:33 AM IST


फोटो नंबर- 03नारनौल ​स्थित चोर गुंबद। संवाद


loader



नारनौल।

Trending Videos

शहर की ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में दूसरे फेज में चोर गुंबद के सुधार पर 99.27 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह चोर गुंबद नेताजी सुभाष पार्क में बना हुआ है, जो स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहरी लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

नेताजी सुभाष पार्क में चोर गुंबद उत्तर में एक चट्टान पर राजसी ढंग से खड़ा है। यह चौकोर आकार में एक सुव्यवस्थित बड़े आकार का स्मारक है। इसमें प्रत्येक कोने पर चार मीनार है और एक कक्ष है। इसके चारों ओर एक खुला बरामदा होने के कारण यह बाहर से एक दो मंजिला संरचना का आभास देता है।

इस संरचना का उपयोग संभवत: चोरों और लुटेरों द्वारा छिपने के लिए किया गया था। इसके बाद इसका वर्तमान नाम चोर गुंबद पड़ा। इसका निर्माण जमाल खान ने अपने मकबरे के रूप में करवाया था।

इससे पहले करीब 80 लाख रुपये चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर खर्च किए गए थे। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से दूसरे में फेज में 99.27 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अश्वनी कुमार ने बताया कि चोर गुंबद के पुनरुद्धार के लिए 99.27 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 99.27 लाख , पर्यटन के रूप में मिलेगी नई पहचान

Rewari News: विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि  Latest Haryana News

Rewari News: विमान हादसे में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि Latest Haryana News

Rewari News: विधायक ने आरओबी निर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारी बोले- तय समय में पूरा होगा कार्य  Latest Haryana News

Rewari News: विधायक ने आरओबी निर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारी बोले- तय समय में पूरा होगा कार्य Latest Haryana News