[ad_1]
नारनौल। थाना शहर की पुलिस ने गारमेंट्स की दुकान से चोरी के आरोपी आदर्श नगर निवासी त्रिलोक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
खामपुरा के भजन सिंह एफआईआर में बताया था कि तीन फरवरी की रात दुकान से नकदी और रेडीमेड कपड़ा चोरी हो गया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी त्रिलोक को पकड़ा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और वारदात के बाद बाइक पर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी से रेडीमेड कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: गारमेंट्स की दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार




