Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी कर बारिश के आसार haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। क्षेत्र में इस समय वसंत बहार का सुहावना मौसम बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने और 17 से 19 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है।

अभी सुबह व शाम ठंड और दिन के समय तेज धूप खिल रही है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। 17 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 से 19 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी के बाद दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 9.0 व अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी कर बारिश के आसार