Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में नई छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल

Updated Wed, 14 Aug 2024 11:53 PM IST


फोटो नंबर-16महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबो​धित करते प्राचार्य।

Trending Videos



नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को महाविद्यालय की नव आगंतुक छात्राओं के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई छात्राओं के स्वागत के साथ-साथ उनको आवश्यक दिशा निर्देश भी महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा दिए गए।

Trending Videos

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. यशपाल ने महाविद्यालय के नियमों के बारे में अवगत करवाया। उप प्राचार्य डाॅ. आरपी सिंह ने छात्राओं को महाविद्यालय के सभी विभागों व प्रशासन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एनइपी-2020 के संदर्भ में भी छात्राओं को विशेष जानकारी दी। प्रोफेसर सुमन यादव ने छात्राओं को खेल प्रकोष्ठ व एनएसएस के बारे जानकारी दी। डॉ. ममता शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ, डॉ. साधना यादव ने यूथ रेड क्रॉस व रेड रिबन क्लब के बारे में अवगत करवाया। वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. पारुल गुप्ता ने एंटी रैगिंग व यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय की छात्रावास से संबंधित सूचनाएं अंजू रानी द्वारा दी गई।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेज में नई छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन