Mahendragarh-Narnaul News: एस्टोनिया में आयरन मैन चैलेंज पूरा कर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने रचा इतिहास haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर-07आयरन मैन चैलेंज पूरा करने के बाद  एडीसी दीपक बाबूलाल करवा। स्त्रोत-स्वयं

नारनौल। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने एस्टोनिया के तालिन में आयोजित आयरनमैन चैलेंज पूरा करके इतिहास रच दिया है। 24 अगस्त को एस्टोनिया में आयोजित इस टास्क में उन्होंने 15 घंटे 31 मिनट में 226.3 किमी दूरी पूरी की। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले और सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारी बने।

Trending Videos

इस संबंध में दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि जब से आईएएस में चयन हुआ था, तभी से आयरन मैन इवेंट उनका सपना था। उन्होंने 2020 में आयरन मैन 70.3 गोवा के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन आयोजन 2022 तक स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 2023 में आयरन मैन इवेंट में भाग लेने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन आधिकारिक ड्यूटी के कारण नहीं जा सके, लेकिन उनका प्रशिक्षण जारी रहा।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद आयरनमैन में भाग लेने की योजना बनाई और इसके लिए अनुमति मांगी। पहले उन्होंने आयरनमैन कजाकिस्तान की योजना बनाई थी, लेकिन आयोजन रद्द हो गया। इसके बाद फिर कोपेनहेगन की योजना बनाई। एक्स-इंडिया छुट्टी और अन्य अनुमतियां भी मिल गई थी लेकिन सीटें भर गई। उन्होंने फिर से आईएम एस्टोनिया में भाग लेने का फैसला किया। इसमें उनके कोच किशले राय ने मार्गदर्शन किया। फिर इसी साल हमारा पूर्णकालिक प्रशिक्षण शुरू हुआ।

24 अगस्त को एस्टोनिया में पंजीकरण किया और पहले दिन के लिए स्विम, रन और साइकिलिंग के लिए तैयार हुए। तैराकी के लिए आयोजन स्थल को आखिरी मिनट में झील से समुद्र में बदल दिया गया, जो प्रतियोगियों के लिए एक और चुनौती थी।

एडीसी ने बताया कि आयरन मैन ट्रायथलॉन में 2.4 मील (3.9 किमी) की तैराकी, 112 मील (180.2 किमी) की साइकिलिंग और 26.22 मील (42.2 किमी) की रन शामिल है। यह इसी क्रम में पूरी की जाती है। इस तरह ये सारे इवेंट कुल 140.6 मील (226.3 किमी) बनती है। यह विश्व में सबसे कठिन एक-दिवसीय खेल आयोजनों में से एक माना जाता है।

इस आयोजन में अभिनव गोपाल (आईएएस-यूपी-2020) ने 14 घंटे 28 मिनट में और दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस-हरियाणा-2020) ने 15 घंटे 31 मिनट में पूरा किया, जो इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले और सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारी बने।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: एस्टोनिया में आयरन मैन चैलेंज पूरा कर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने रचा इतिहास