Mahendragarh-Narnaul News: एजेंसियों पर सिलिंडर लेने से अधिक केवाईसी कराने वालों की भीड़ haryanacircle.com

[ad_1]

नारनौल। रसोई गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी वजह से किल्लत के बीच केवाईसी नहीं कराने उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते सिलिंडर लेने से अधिक केवाईसी कराने वालों की भीड़ गैस एजेंसियों पर लग रही है।

पहले उपभोक्ता केवल गैस बुकिंग करवाकर कुछ दिनों में सिलिंडर घर पर प्राप्त कर लेते थे लेकिन अब केवाईसी पूरी न होने के कारण सिलिंडर नहीं मिल रहा है। नारनौल की विभिन्न गैस एजेंसियों पर 25 हजार उपभोक्ताओं की केवाईसी लंबित बताई जा रही है।

गैस किल्लत के चलते फिलहाल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है जिनकी केवाईसी पूरी हो चुकी है। ऐसे में एजेंसियों पर केवाईसी करवाने वालों की लंबी कतार लग रही है।

कई उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर अब उनके पास नहीं हैं, जिससे उन्हें गैस बुकिंग और डिलीवरी ओटीपी प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे उपभोक्ता नंबर अपडेट करवाने के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।

केवाईसी के दौरान जबरन सामान बेचने की शिकायत

केवाईसी प्रक्रिया के दौरान गैस पाइप, चूल्हा और रेगुलेटर की जांच की जा रही है। यदि ये निर्धारित समय सीमा से अधिक पुराने पाए जा रहे हैं तो सुरक्षा के नाम पर नया पाइप और रेगुलेटर खरीदना अनिवार्य कर दिया जाता है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने बाजार से नई पाइप लगवाई है। इसके बाद भी एजेंसी से ही पाइप खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

25 दिन बाद बुकिंग, 30 दिन बाद डिलीवरी के नियम से परेशानी

नियमों के अनुसार एक बार सिलिंडर भरवाने के बाद उपभोक्ता 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग कर सकते हैं और करीब 30 दिन बाद डिलीवरी मिलती है। इस वजह से कई उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने के बाद एजेंसी पहुंचते हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सिलिंडर भरवाने के बाद नया ओटीपी भी लगभग एक माह बाद ही जनरेट होता है।


-कनेक्शन में जो नंबर पंजीकृत है उसे बदलवाने के लिए एजेंसी पर आया था लेकिन एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारियों ने नंबर अपडेट करने में असमर्थता दिखाई और साइबर कैफे से करवाने की बात कही। बाद में साइबर कैफे पर अतिरिक्त शुल्क देकर नंबर अपडेट करवाया।-सुरेश कुमार, मोहल्ला- केशव नगर।

-हैलो बीपीसीएल एप से केवाईसी कर रहा था। इस दौरान गलती से मेरा कनेक्शन बाल भवन के पास स्थित भारत गैस एजेंसी की शाखा में चला गया। इसे बदलने के लिए मैं पुलिस लाइन स्थित भारत गैस एजेंसी की शाखा पर पहुंचा। लंबे समय तक लाइन में लगने के बाद भी कार्य नहीं हुआ। इससे वह परेशान हैं। नरेश, गांव- पटीकरा।

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: एजेंसियों पर सिलिंडर लेने से अधिक केवाईसी कराने वालों की भीड़