[ad_1]
महेंद्रगढ़। शहर स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ महिला अनुदेशक ने उसके सहकर्मी व छह अन्य लोगों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 3.78 करोड़ रुपये का लोन दिलाकर उसे ठगने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने उनके सहकर्मी व बैंक मैनेजर समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिकी में महिला ने बताया कि साल 2022 से 24 में उनके साथ ही वार्ड 14 निवासी ग्रुप अनुदेशक मीर सिंह भी काम करते थे। इस दौरान रेवाड़ी निवासी राकेश कुमार उनके पास रहता आए थे।
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद मीर सिंह उनके बेटे आशुतोष व दोस्त राकेश के साथ उनके कार्यालय व घर आकर अच्छी प्रॉपर्टी दिलाने की कहने लगे। बाद में उन्होंने मना कर दिया।
इसके बाद उनको अच्छी जमीन दिलाकर एमएसएमई के नाम लोन कराकर अच्छी फैक्टरी लगाकर देने का झांसा दिया। साथ ही जमीन नहीं दी तो उसके बदले में दी गई राशि ब्याज सहित देने का वादा किया और किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने का विश्वास दिलाया।
आरोप है कि इसके बाद मीर सिंह, आशुतोष व राकेश कुमार ने उन्हें कई जगह पर जमीन दिखाई। बाद में वह उनकी बातों में आ गई और उनकी मांग के अनुसार अपने दस्तावेज दे दिए।
इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते में चार बैंकों से 48 लाख रुपये डलवाये। इतना ही नहीं उनके साथी कर्मचारियों का भी लोन कराकर राशि उनके खाते में डलवा दी। बाद में मीर सिंह ने राशि अपने खाते में डाल ली। अब वह रुपये वापस लौटाने की कहती है तो आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है। महिला के आग्रह के बाद उनका नाम नहीं दे रहे हैं।
चार बैंकों में कराया लोन, पांच साथियों को भी लपेटे में लिया
महिला का आरोप है कि मीरसिंह ने उनको मुनाफे का लालच दिया और चार बैंकों में सैलरी लोन करा दिया। लोन की गई 48 लाख रुपये की राशि को मीर सिंह ने निकलवा लिया। इसी तरह आईटीआई के पांच अन्य कर्मचारियों का भी लोन कराया और निकलवाकर इंडस्ट्री में लगा दिए।
रिश्तेदारों से उधार ली रकम
मीर सिंह ने उनको बताया कि उसकी इंडस्ट्री कोलकाता में है और वह वहां जाकर भी काम करता है और जिसका नाम एंजेल इंडस्ट्री है और उसके अकाउंट का मालिक वह और उसके कुछ दोस्त हैं। इसके बाद महिला ने चार परिचितों व रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 3.78 करोड़ रुपये की राशि मीर सिंह को दे दी। यह सारा हिसाब मीर सिंह ने डायरी में लिखा।
– वर्जन:
महिला की शिकायत पर सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-पवन कुमार, प्रभारी, शहर थाना, महेंद्रगढ़
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई अनुदेशक से 3.78 करोड़ की ठगी के सात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज


