Mahendragarh-Narnaul News: शहर के कॉलेज रोड पर बनेगा नाला, नागरिकों को मिलेगी जलभराव से राहत haryanacircle.com

[ad_1]

महेंद्रगढ़। शहर के सैनीपुरा मोहल्ला स्थित कॉलेज रोड पर नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया जाएगा। यहां पर बना नाला टूट चुका और लंबे समय से नाला बनाए जाने की दरकार है। अब नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी और एमई राजेश कौशिक ने मौके का निरीक्षण किया।

बता दें कि कॉलेज रोड पर लंबे समय से नाला टूटा हुआ है और दूषित जल निकासी का कोई स्रोत नहीं था। स्थानीय लोगों की ओर से भी कई बार मांग उठाई गई। यहां पर दूषित जलभराव होने से लोगों की दीवारों में पानी बैठ रहा था।

अब नगर पालिका की ओर से लोगों की समस्या पर संज्ञान लिया गया। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और कार्य योजना तैयार की। अब नगर पालिका की ओर से पाइप डलवाकर नाले का कनेक्शन सीवर में किया जाएगा। इससे पानी की निकासी उचित प्रकार से होगी। सोमवार को टीम की ओर से बजट निर्धारित किया जाएगा और नाले के लिए खुदाई आदि का कार्य शुरू किया जाएगा।

रोड के दोनों ओर बनाए जाएंगे चौड़े नाले

नगर पालिका की ओर से कॉलेज रोड के ओर छोटी नालियां बनाई गई हैं। इस साल बारिश में जल निकासी के लिए काफी समस्या हुई। अब नगर पालिका की ओर से सड़क के दोनों चौड़े नाले बनाए जाएंगे और इनका कनेक्शन सीवर में किया जाएगा। इससे जल निकासी उचित प्रकार से होगी और बारिश में भी जलभराव की समस्या नहीं आएगी।

वर्जन:

फिलहाल नाला निर्माण के लिए मौके का निरीक्षण किया गया। अब इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बजट तैयार किया जाएगा और नालों का निर्माण किया जाएगा। -रमेश सैनी, नपा प्रधान, महेंद्रगढ़

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के कॉलेज रोड पर बनेगा नाला, नागरिकों को मिलेगी जलभराव से राहत