LPG Shortage: हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा

Updated Tue, 10 Mar 2026 06:34 PM IST

एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है।



हरियाणा में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत
– फोटो : संवाद



विस्तार

मध्य एशिया में चल रहे युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडरों पर पड़ रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हरियाणा के झज्जर जिले में मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होम डिलीवरी की सुविधा भी लगभग बंद हो गई है, क्योंकि होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। कॉल व व्हाट्सअप के जरिये बुकिंग कराने के दौरान दिए गए नंबरों पर कॉल कनेक्ट नहीं हो रही। 

Trending Videos

देरी से आ रहा  डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड 

एजेंसी पर गैस कॉपी के साथ बुकिंग कराने पर मोबाइल पर डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड आता है, लेकिन अब यह कोड या तो आ नहीं रहा या कई घंटे बाद आता है। इस कारण गैस सिलिंडर नहीं दिए जा रहे। गैस एजेंसियों पर लोगों को एक सिलिंडर बुकिंग करवाने के लिए एक-एक घंटा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।

 

[ad_2]
LPG Shortage: हरियाणा में लोग परेशान, नारनौल में कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत; गैस बुकिंग में आ रही दिक्कत