[ad_1]
Last Updated:
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग शुरू हो गई है. निर्दलीय सतीश नांदल के कारण समीकरण बदले हैं. हॉर्स ट्रेडिंग के डर से कांग्रेस ने विधायकों को हिमाचल शिफ्ट …और पढ़ें
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे मंत्री अनिल विज.
चंडीगढ़. हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को विधानसभा में वोटिंग शुरू हो गई है. भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक चंडीगढ़ में विधानसभा में पहुंच गए हैं. वहीं, कांग्रेस के 31 विधायक कसौली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं. सीएम नायब सिंह सैनी भी रास्ते में हैं. फिलहाल, भाजपा के दो विधायकों ने वोट डाला है.
उधर, कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स भी देखने को मिली है. अब शिमला से कांग्रेस के विधायक सोलन जिले के कसौली में रविवार को पहुंचे थे और यहां से सोमवार सुबह ये सभी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.
जानरापी के अनुसार, भाजपा के प्रत्याशी संजय भाटिया की जीत तय है लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला होगा. सुबह 9:00 से 4:00 तक मतदान किया जाएगा और फिर शाम 5:00 बजे से वोट की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा.
चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 31 विधायकों के वोट की जरूरत है. हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं. इसमें से भाजपा के पास 48, कांग्रेस के पास 37 और इनेलो के पास दो सीटें हैं. वहीं, तीन निर्दलीय विधायक हैं. दूसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है, क्योंकि उसके पास 37 विधायक हैं. इस सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 17 विधायक बच जाएंगे और 31 के जादूई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 विधायकों की दरकरार रहेगी. अहम बात है कि तीन आजाद विधायकों का समर्थन भाजपा को है. लेकिन यदि भाजपा इनेलो के दो विधायकों को भी अपने साथ मिला लेती है तो भी उसे 9 वोटों की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में उसे कांग्रेस के 9 वोट तोड़ने होंगे.
कांग्रेस ने विधायक कर दिए थे शिफ्ट
कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को ही अपने विधायकों को हरियाणा से हिमाचल शिफ्ट कर दिया था. क्योंकि उन्हें अपने डर था कि हॉर्स ट्रेडिंग हो सकती है. शुक्रवार को विधायक सबसे पहले, शिमला के कुफरी पहुंचे और फिर यहां पर एक रात रहने के बाद, अगले दिन शनिवार को चायल की तरफ घूमने चले गए. बाद में रविवार को सभी विधायकों ने शिमला के कुफरी के पास पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में सीएम सुक्खू के साथ लंच किया. फिर रविवार शाम को इन विधायकों को चंडीगढ़ के पास कसौली शिफ्ट किया गया.क्योंकि हिमाचल में मौसम खराब हो गया था और कुफरी में फंसने की संभावना के चलते विधायकों को यहां से ले जाया गया.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 68 वोट डाले

Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE:हमारी पार्टी में अनुशासन है: अभय चौटाला
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि जो कुछ लोग राज्य सभा चुनाव को लेकर भर्मित प्रचार फैलाने का काम कर रहे है, जिनका कोई दौर बचा नहीं, वो हमारे ऊपर ऊँगली उठाने का काम कर रहे हैं. जो खुद बिकने वाले हैं और अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए सदा दूसरों का नाम लेते है. हमारे मुख्य मंत्री के मिलने का गलत प्रचार किया जा रहा ह कि वह बीजेपी को समर्थन देकर आए हैं. अभय सिंह तुम्हारी तरह नहीं है और हमारी पार्टी में अनुशासन है.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए अब 25 विधायकों ने डाले वोट
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबसे पहले मतदान किया और अब तक 25 वोट डाले जा चुके हैं. मतदान हरियाणा विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना होगी और नतीजे शाम करीब 5 बजे घोषित होने की संभावना है. हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं और चुनाव में जीत के लिए कम से कम 31 वोट जरूरी होते हैं.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डाला वोट
हरियाणा में राज्यसभा की दो सीट के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इन दो सीट पर भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा दूसरी सीट पर नांदल का समर्थन कर रही है. नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे. मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और मतगणना शाम पांच बजे के बाद शुरू होगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा समेत भाजपा के अन्य विधायक – कृष्णा गहलावत, मूल चंद शर्मा और राम कुमार गौतम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया. हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मतदान से पहले शुक्रवार को अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया था. हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 37 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 37 विधायक होने का मतलब यह है कि उसके पास अपने उम्मीदवार को सीट जिताने के लिए आवश्यक संख्या बल है. हालांकि, ‘क्रॉस-वोटिंग’ की स्थिति में समीकरण बदल सकता है. हरियाणा विधानसभा के 90 सदस्यों में से सत्ताधारी भाजपा के 48 विधायक हैं, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो विधायक हैं, जबकि तीन निर्दलीय विधायक हैं. हरियाणा से राज्यसभा में पहुंचने के लिए दोनों उम्मीदवारों में से प्रत्येक को 31 मतों की आवश्यकता है. हरियाणा में भाजपा सदस्य किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा होने वाला है तथा इसके साथ ही यहां राज्यसभा की दो सीट रिक्त हो रही है.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE:कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं: अनिल विज
हरियाणा के अंबाला में अपने घर के वॉशरूम में गिरने से घायल मंत्री अनिल भी वोट डालने के लिए आ रहे हैं. वह अंबाला से निकल चुके हैं. विज ने कहा कि राज्य सभा की दोनों की दोनों सीटें हम जीतेंगे. कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं, इसीलिए उन्हें घूमने ले ग. गौर रहे कि विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था औऱ उन्होंने बजट सत्र में भाग नहीं लिया था. उधर, कसौली से कांग्रेस के 31 विधायक सीधा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर गए और यहां पर मंत्रणा करने के बाद विधानसभा रवाना हुए.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE:बीजेपी के विधायकों ने वोट डाले
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में विधानसभा में बीजेपी के विधायकों ने वोट डालने शुरू कर दिए हैं. मंत्री श्याम सिंह राणा समेत अन्य विधायकों ने वोट डाल दिए हैं. मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ने बताया कि बीके हरिप्रसाद पर्यवेक्षक के तौर पर अंदर बैठे हैं. हमें अपने विधायकों पर यकीन है और 100 फीसदी भाजपा की जीत होगी. दूसरी सीट के लिए कांग्रेस के विधायक अपनी अंतरात्मा से वोट करेंगे.अभी भी विधायक हुड्डा साहब के घर पर हैं और पहले उन्हें अगवा करके हिमाचल ले जाया गया था. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को डर की उनके विधायक निर्दलीय के पक्ष में वोटिंग करेंगे. ऐसे में कांग्रेस की फुट फिर उजागर हो गई है.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: कसौली से चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस विधायक
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 लाइव: चंडीगढ़ में विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्री विधानसभा पहुंचने शुरू हो गए हैं.कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, कृष्ण बेदी,आरती राव समेत अन्य मंत्री और विधायक विधानसभा में पहुंचे हैं. उधर, थोड़ी देर में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी आने वाले हैं. कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और बीबी बत्रा वोट डालने के लिए पहुंचे हैं. कांग्रेस के अन्य विधायक भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और ये सभी विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर गए हैं. बाद में वोट डालने के लिए जाएंगे.
Haryana Rajya Sabha Chunav 2026 LIVE: कसौली से चंडीगढ़ रवाना हुए कांग्रेस विधायक
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 लाइव: हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायकों को रविवार को कसौली शिफ्ट किया गया था और यहां पर सनवारा स्थित होटल में पूरी रात कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया. होटल छावनी में तब्दील रहा और जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो सके. उधर, सुबह करीब 8:15 बजे सभी विधायक कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होटल से सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए, जहां वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करेंगे.
Haryana Rajya Sabha Elections News: कसौली में कांग्रेस विधायकों ने काटी रात
हरियाणा राज्यसभा चुनावः रविवार को कांग्रेस के 31 विधायकों को शिमला से कसौली शिफ्ट किया गया था और ये सभी विधायक कसौली के सनवारा में रमाडा होटल में रुके थे. जहां से ये सभी चंडीगढ़ में विधानसभा में वोट डालने के लिए रवाना होने वाले हैं. इससे पहले, दो दिन सभी शिमला के कुफरी में होटल रेडिसन में रुके थे.
Haryana Rajya Sabha Elections News: कांग्रेस को अपने विधायकों पर कोई विश्वास नहीं: INLD
हरियाणा राज्यसभा चुनावः इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजराने कांग्रेस और भाजपा पर बोला जुबानी हमला. माजरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नहीं अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है और भाजपा की मंशा बड़ा खेल करने की है. हालांकि, उचित समय पर इनेलो फैसला लेगी. पत्रकार वार्ता में माजरा ने कहा कि 23 मार्च को नरवाना में इनेलो ऐतिहासिक रैली कर शहीदों को नमन करेंगे. शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए उन्हें देश याद रखता है हम उनके ऋणी है. देश के मतवालों को विशाल रैली करके नरवाना में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. इसको लेकर हम पूरे हरियाणा में मीटिंग कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर कोई विश्वास नहीं है और उन्हें शिमला, कुफरी लेकर गए है. फोन तक उनसे ले लिए गए है. कोई टूट-फूट होगी तो कांग्रेस पार्टी में होगी. माजरा ने कहा कि भाजपा टूट-फूट करवाने और तोड़ने का काम करेगी. हम दोनों पार्टियों कारगुजारी पर ध्यान रखे हुए हैं. कांग्रेस, भाजपा दोनों के कुशासन, नियत को भली प्रकार से जानते है.
Haryana Rajya Sabha Elections News: AAP नेता का दावा-इनेलो के वोट बीजेपी को जाएंगे
हरियाणा में राज्य सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता का कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा. नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरती है और कांग्रेस के लोगो की भृष्टाचार की पुरानी फाइले बीजेपी के पास हैं. बीजेपी पुरानी फाइल दिखाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को खरीदती है और कांग्रेस बिकने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग डरकर हिमाचल मे जा छुपे. हिमाचल मे जाते समय भी कांग्रेस के 10 विधायक बस से गायब हैं. इनेलो पार्टी को लोग वोट देते थे, लेकिन इनेलो बीजेपी के डब्बे मे मिलती है और इनेलो के वोट बीजेपी को जाएंगे.
[ad_2]




