Latest Entertainment News OTT पर जनवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, हक से धुरंधर तक, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

[ad_1]

Last Updated:

January 2026 OTT Releases: एक तरफ प्यार और रिश्तों की कहानी आगे बढ़ाती एक चर्चित रोमांटिक फ्रैंचाइजी लौट रही है, तो दूसरी ओर जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक हाई-प्रोफाइल थ्रिलर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इसके अलावा, इंटेंस लव स्टोरी, पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़े स्टार्स वाली कंटेंट लाइन-अप जनवरी को और खास बना रही है. कुल मिलाकर, जनवरी 2026 ओटीटी पर उन दर्शकों के लिए परफेक्ट पैकेज है, जो नए साल की शुरुआत दमदार कहानियों और तगड़े कंटेंट के साथ करना चाहते हैं.

नई दिल्ली. जनवरी 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए किसी फेस्टिव सीजन से कम नहीं होने वाला है. नए साल की शुरुआत के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का महाडोज मिलने वाला है, जहां रोमांस, एक्शन, थ्रिल और इमोशन सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा. इस महीने कुछ ऐसी मोस्टअवेटेड फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीजहक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

हक- यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म आज यानी 2 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म महिला के सम्मान, हक और आर्थिक सुरक्षा के लिए उसकी लड़ाई दिखाती है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो चर्चित शाह बानो केस पर बेस्ड है

november release, movies releasing in november, De De Pyar De 2, 120 Bahadur, Masti 4, Tere Ishq Mein, ajay devgn, farhan akhtar, dhanush, kriti sanon, दे दे प्यार दे 2, 120 बहादुर, मस्ती 4, तेरे इश्क में

दे दे प्यार 2- अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार 2’ भी नए साल के मौके पर ओटीटी पर दस्तक के लिए तैयार है. ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है, जो 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीजहक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट 2- सोनी लिव पर 9 जनवरी को स्ट्रीम होगी. आजादी के बाद के भारत की उथल-पुथल दिखाती ये सीरीज राजनीतिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों के दर्द, संघर्ष और नुकसान को दिखाती है. इस सीरीज में सिद्धांत गुप्ता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र चावला सरदार पटेल और आरिफ जकरिया मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में दिखाई देंगे. इस सीरीज का पहला सीजन काफी हिट था और अब इसका दूसरा सीजन दर्शकों के बीच दस्तक के लिए तैयार है.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीजहक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

तस्करीः द स्मगलर्स- इमरान हाशमी स्टारर ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसमें अंडरकवर ऑपरेशन, तस्करी नेटवर्क और पुलिस सिस्टम की कहानी को दिखाया गया है. ये सीरीज 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीजहक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

120 बहादुर- 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित ये फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई दिए. इसकी कहानी उन 120 भारतीय सैनिकों की है, जिन्होंने इस युद्ध में अपनी जान गंवा दी थी. फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभाई है . ये 16 जनवरी को प्राइम वीडियो पर आने वाली है.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीज हक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

तेरे इश्क में- धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क’ में 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब दर्शकों को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म जनवरी 2026 के मध्य या आखिरी तक में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक इसकी ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

january 2026 ott releases, Most Awaited OTT Release in January 2026, dhurandhar ott release date, haq ott release, tere ishq mein ott release, bollywood ott releases in 2026, january bollywood ott releases in 2026, जनवरी 2026 ओटीटी रिलीज, ओटीटी रिलीज हक, दे दे प्यार 2 , फ्रीडम एट मिडनाइट 2, तस्करीः द स्मगलर्स

धुरंधर- 2025 की सबसे चर्चित और सबसे सफल फिल्म ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज भी चर्चा में है. अब तक मेकर्स की ओर से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभावित तौर पर ये फिल्म जनवरी 2026 में ये ब्लॉकबस्टर नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

OTT पर जनवरी में मिलेगा सिर्फ एंटरटेनमेंट, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

[ad_2]
OTT पर जनवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, हक से धुरंधर तक, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज