[ad_1]
Last Updated:
रवि दुबे और सरगुन मेहता को लेकर एक बार फिर नई अटकलें तेज हो गई हैं. शादी के 12 साल बाद इस कपल के पहले बच्चे की उम्मीद करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है. हाल ही में दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी के बाद ये कयास दोबारा जोर पकड़ने लगी है. लेकिन सच्चाई क्या है?
रवि दुबे और सरगुन मेहता इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं.
नई दिल्ली. भारती सिंह और गौहर खान ने हाल ही में फैंस को गुड न्यूज दी और दोनों दूसरी बार मम्मी बन गई. 40 साल की हो चुकीं सोनम कपूर भी दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं. अब इंडस्ट्री से एक और गुड न्यूज आ रही है. खबर है कि टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर और चहेते कपल्स में से एक रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर में भी किलकारी गूंजने वाली हैं. दोनों की शादी को 12 साल से हो गए हैं. अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सरगुन और रवि प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, अब तक कपल ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
दरअसल, ‘टेली क्रिएट्स’ ने एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसके मुताबिक सरगुन मेहता और रवि दुबे के घर में किलकारियां गूंजने वाले हैं. शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, न तो रवि दुबे ने और न ही सरगुन मेहता ने अब तक कोई अपडेट दिया है.
View this post on Instagram
[ad_2]
37 साल में मां बनने वाली हैं सरगुन मेहता? शादी के 12 साल बाद रवि दुबे बनेंगे पापा! चर्चाएं तेज, क्या है सच?




