Latest Entertainment News ‘सही पार्टनर आपको भटकने नहीं देता’, करण कुंद्रा ने एक्स अनुषा पर कसा तंज? 2 ब्रेकअप के बाद

[ad_1]

Last Updated:

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. खासतौर पर उनकी लव लाइफ, जिसमें उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश हैं.

करण कुंद्रा ने अपने सीने पर पार्टनर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू बनवाया था और अब उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है. वो कहते हैं कि एक्ट्रेस उनकी जिंदगी में बेहद खास जगह रखती हैं. एक्टर का मानना है कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनकी जिंदगी बदल दी है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

करण कुंद्रा के मुताबिक, तेजस्वी उन्हें हमेशा जमीन से जुड़े रहने में मदद करती हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं या किसी बात को दिल से सोचने लगते हैं, तब तेजस्वी उन्हें लॉजिक से समझाती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

करण हंसते हुए कहते हैं कि कई बार ऐसा होता है जब तेजस्वी साफ-साफ कह देती हैं कि यह काम मैं बेहतर कर सकती हूं और अगर वह मानने में देर करें, तो बिना झिझक उन्हें उनकी जगह भी दिखा देती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर ने बताया कि उनका रिश्ता अब चार साल से ज्यादा पुराना हो चुका है और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझ लिया है. उनके अनुसार, हर रिश्ते की तरह उनके बीच भी मतभेद होते हैं, लेकिन यही चीज उनके रिश्ते को मजबूत बनाती है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

करण मानते हैं कि कई बार वह सही होते हैं, कई बार तेजस्वी, लेकिन ज्यादातर मामलों में तेजस्वी की समझदारी और संतुलित सोच रिश्ते को सही दिशा देती है.करण का कहना है कि जब जिंदगी में सही इंसान मिल जाता है, तो बाकी सब चीजें अपने आप संतुलित हो जाती हैं. उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होते ही उनका ध्यान सिर्फ तेजस्वी पर रहता है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

वह बस यही सोचते हैं कि उनसे कब मिलें. उनके मुताबिक, सच्चा रिश्ता इंसान को भटकने नहीं देता, बल्कि एक स्थिरता और सुकून देता है.एक्टर के इस बयान को उनके पुराने रिश्ते से भी जोड़कर देखा जा रहा है. कृतिका कामरा और अनुषा दांडेकर को कई साल डेट करने के बाद करण का ब्रेकअप हो गया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

अनुषा ने एक्टर संग रिश्ता टूटने पर बात करते हुए कहा था कि वो हर किसी को डेट करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि करण कुंद्रा ने उन्हें रिलेशनशिप में रहते हुए चीट किया था. अब एक्टर के लेटेस्ट बयान को एक्स गर्लफ्रेंड पर तंज की तरह देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि करण और तेजस्वी की मुलाकात साल 2021 में रियलिटी शो बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी. शो के अंदर जहां उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. दोनों की कई बार शो पर लड़ाई भी हुई थी, लेकिन बाहर आते ही उनका रिश्ता पहले से भी मजबूत हो गया. कपल के डेट करते हुए 5 साल हो गए हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kkundrra)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]
‘सही पार्टनर आपको भटकने नहीं देता’, करण कुंद्रा ने एक्स अनुषा पर कसा तंज? 2 ब्रेकअप के बाद