[ad_1]
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने पिछले साल ‘आजाद’ फिल्म से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन लीड रोल में थे. हालांकि, इस फिल्म के साथ-साथ लोगों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई और ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी. लेकिन इस फिल्म के गाने उई अम्मा के डांस से राशा ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी. फ्लॉप डेब्यू देने के बाद राशा ने करीब एक साल तक फिल्मों से दूरी बनाए रखीं, लेकिन अब फिर से वो धमाका करने को तैयार हैं. राशा थडानी जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लाइकी लाइका’ में नजर आने वाली हैं.
राशा ने सिंगिंग में आजमाई किस्मत
हाल ही में ‘लाइकी लाइका’ का फर्स्ट लुक रिवील किया गया, जिसे देखने के बाद ऑडियंस उन्हें दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए पहले से ही बेताब हैं. लेकिन एक्टिंग के साथ ही राशा ने सिंगिंग में हाथ आजमाया है और अपनी इस अपकमिंग फिल्म के गाने को आवाज दी है. राशा थडानी ने अपनी फिल्म ‘लाइकी लाइका’ के गाने ‘छाप तिलक’ से सिंगिंग डेब्यू किया है.
बता दें, ‘लाइकी लाइका’ राशा का दूसरा एक्टिंग प्रोजेक्ट है, वहीं इसमें वो सिंगिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर रही हैं. 20 जनवरी को जी म्यूजिक की तरफ से रिलीज किए गए म्यूजिक वीडियो में राशा, स्टूडियो में छाप तिलक गाना गाते हुए नजर आईं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. राशा के सिंगिंग डेब्यू पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. हर कोई इस गाने में राशा की आवाज की तारीफ कर रहा है.
फैंस ने बाधें तारीफों के पुल
राशा के इस गाने पर फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की है. यूट्यूब पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिस राशा थडानी को जाता है,’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘क्या गाना है वाह राशा, इस कोलैब के लिए बहुत-बहुत खुश हूं.’वहीं एक और फैन ने कहा, ‘कोई फायर ब्रिगेड को बुलाओ क्योंकि गाना आग लगा देने वाला है.’
बता दें, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में राशा और ‘मुंज्या’ (2024) फेम अभय वर्मा स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखेंगे. इस फिल्म को सौरभ गुप्ता ने इसे डायरेक्ट किया है. वहीं, भावना तलवार और राघव गुप्ता ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है. राशा थडानी की ये फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है.
[ad_2]
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने ‘लाइकी लाइका’ से किया सिंगिंग डेब्यू



