Latest Entertainment News रणविजय को मिलेगी कर्मों की सजा, नॉयना को एक शख्स करेगा ब्लैकमेल

[ad_1]

स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक देखने को मिला कि वृंदा और अंगद को फिर से मिहिर ने अपना लिया है.  इतना ही नहीं अंगद से मिलने मिहिर चॉल भी जाता है. धीरे-धीरे विरानी परिवार में सबकुछ ट्रैक पर आता हुआ दिख रहा है.

इसी बीच ये भी खुलासा हो चुका है कि मिहिर से झूठ बोलकर ही नॉयना उसके संग रह रही है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि एक अनजान नंबर से नॉयना को मैसेज आने वाला है. दरअसल, कोई है जो नॉयना को ब्लैकमेंल कर रहा है.

कोई करेगा नॉयना को ब्लैकमेल

वो शख्स उस वक्त वीडियो बना लेता है जब नॉयना अपनी बहन सुचू से बात कर रही होती है. उसके बाद नॉयना को वो एक अंजान नंबर से वीडियो भेज देता है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि विरानी परिवार में कोई तो है जिसे नॉयना का राज पता चल चुका है.

दूसरी तरफ गौतम को भी पता चल गया है कि मिहिर और नॉयना के बीच छह साल पहले कुछ भी नहीं हुआ था. ऐसे में वो तुलसी को बताने वाला है कि उसके पिता की कोई गलती नहीं है. नॉयना ने महज मनगढ़ंत कहानियां बनाई थी. ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में ये देखना मजेदार होगा कि सच्चाई जानने के बाद तुलसी अब ऩॉयना का क्या हाल करेगी.

दूसरी तरफ परी की जिंदगी में भी अब खुशियां दस्तक देने वाली है. दरअसल, रणविजय को उसके कर्मों की सजा मिलेगी और वो जेल चला जाएगा. ऐसे में परी को उसकी बेटी गरिमा की कस्टडी मिल जाएगी. इसके अलावा तुलसी अब चाहती है कि परी और अजय फिर से शादी कर लें. मन ही मन अजय भी परी को पसंद करने लगा है. ऐसे में अब जाकर ये लव स्टोरी पूरी हो सकती है. वहीं, तुलसी अब वृंदा की शांति निकेतन में वापसी को लेकर भी काफी खुश है. 

ये भी पढ़ें:-‘अभी भी ICU में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान’, आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- ‘हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो…’

[ad_2]
रणविजय को मिलेगी कर्मों की सजा, नॉयना को एक शख्स करेगा ब्लैकमेल