[ad_1]
ये रिश्ता क्या कहलाता है का टीआरपी में बहुत बुरा हाल है. अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी को देखना दर्शक ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने अनुपमा में एक साल का लीप दिखाया. इसी बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर खबरें आ रही थीं कि उसमें भी लीप आने वाला है.
साथ ही कहा जा रहा था कि अब रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का इस शो से पत्ता साफ होने वाला है. इस खबर को सुनने के बाद ये रिश्ता के फैंस काफी दुखी हो गए थे. अब इस पूरे मामले पर राजन शाही ने भी चुप्पी तोड़ी है. राजन शाही ने बताया कि समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के शो छोड़ने के पीछे कितनी सच्चाई है.
राजन शाही ने दिया ये रिएक्शन
राजन शाही ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा,’मैं आपको बता दूं कि सीरियरल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कोई लीप नहीं आने वाला है. थू..थू..थू..ये एक फेक न्यूज है. अभी तक तो मैंन ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीप के बारे में सोचा भी नहीं है.’
राजन शाही ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इस बात को लिखकर हंगामा मचा दिया है. राजन शाही ने अपने पोस्ट के जरिए क्लियर कर दिया है कि उनके शो में ना तो लीप आएगा और ना रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की शो से छुट्टी ही होगी.
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला के फैंस ने इस खबर को सुनने के बाद राहत की सांस ली है. हाल ही में राजन शाही ने अपने ऑफिस पर इफ्तार पार्टी रखी थी. इस पार्टी में रुपाली गांगुली भी नजर आई थीं. साथ ही समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित ने भी मीडिया को जमकर पोज दिए थे.मालूम हो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक चार जनरेशन की कहानी दिखाई जा चुकी है.
ये भी पढ़ें:-सांप के जहर मामले में ‘यूट्यूबर’ एल्विश यादव को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
[ad_2]
‘ये रिश्ता’ में होगी अभिरा और अरमान की कहानी खत्म? लीप को लेकर राजन शाही का बड़ा खुलासा



