Latest Entertainment News बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन

[ad_1]

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपने पैतृक कस्बे बुढ़ाना पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि भूमि खरीदकर अपने गांव से जुड़ाव को और मजबूत किया.

गुरुवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने छोटे भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना आए और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इसके बाद वह तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने उप-निबंधक कार्यालय में जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को जमीन और खेती से है लगाव

कस्बे के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमेशा से अपने पैतृक शहर बुढ़ाना से गहरा लगाव रखते हैं. फिल्मी दुनिया की व्यस्त जिंदगी के बावजूद जैसे ही उन्हें समय मिलता है, वह अपने गांव पहुंच जाते हैं और यहां के लोगों से मिलते-जुलते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी जड़ों से जुड़े रहने में विश्वास रखते हैं और यही वजह है कि वह गांव की जमीन और खेती से भी लगाव रखते हैं.

कोरोना काल के दौरान भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई बार अपने खेतों में खेती करते हुए नजर आए थे. उनकी खेती के प्रति दिलचस्पी किसी से छुपी नहीं है. इसी लगाव के चलते उन्होंने अब बुढ़ाना में कृषि भूमि खरीदने का फैसला किया है.

तहसील परिसर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अधिवक्ता प्रशांत शर्मा के साथ पहुंचे और सब-रजिस्ट्रार के सामने जमीन से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की. जैसे ही कस्बे में उनके आने की खबर फैली, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर पहुंचने लगे. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस पहल को स्थानीय लोग उनके गांव और खेती के प्रति प्रेम के रूप में देख रहे हैं. उनका मानना है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही असली पहचान है, और यही संदेश वह अपने इस कदम से भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-‘मुसलमान तीन-चार शादियां करके पत्नियों को छोड़ देते हैं’, हिंदू धर्म में आस्था रखने वाली मुमताज का बड़ा बयान



[ad_2]
बॉलीवुड छोड़ गांव पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी? बुढ़ाना में खरीदी खेती के लिए जमीन