[ad_1]
Last Updated:
Prashant Tamang Funeral: इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और एक्टर और सिंगर प्रशांत तमांग को उनके गृह नगर दार्जिलिंग में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. दिल्ली से सिलीगुड़ी लाए गए पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान पत्नी मार्था भावुक होकर टूटती नजर आईं उनकी गोद में बैठी तीन साल की बेटी अरिया हाथ जोड़कर पिता को अंतिम प्रणाम करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को भावुक कर रहे हैं.
नई दिल्ली. ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं है. 11 जनवरी 2026 को दिल्ली में अचानक निधन हो गया था. वह 43 साल के थे. प्रशांत का पार्थिव शरीर सोमवार को सिलीगुड़ी लाया गया, जहां परिजनों और फैंस ने उनके अंतिम दर्शन किए. इसके बाद दार्जिलिंग में पूरे सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. सिंगर के अंतिम संस्कार से पहले पत्नी मार्था और उनकी 3 साल की बेटी आरिया ने भावुक विदाई दी. सोशल मीडिया ये वीडियो अब वायरल हो रहे हैं, जो लोगों की आंखों को नम कर रहे हैं.
प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर पहुंचते ही सिंगर की पत्नी मार्था खुद को रोक नहीं सकीं और फूट-फूट कर रोने लगी. प्रशांत की 3 साल की नन्ही सी बच्ची ने भी पापा को आखिरी बार देखा. नन्हीं सी बच्ची की मासूमियत ने लोगों की आंखों को नम कर दिया.
फूट-फूट कर रोईं मां-बेटी
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में मार्था गहरे शोक में डूबी दिखाई दीं. कई बार वह खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोती नजर आईं. उनकी गोद में बैठी तीन साल की बेटी अरिया हाथ जोड़कर अपने पिता को अंतिम प्रणाम करती दिखीं, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया.
#WATCH | Siliguri, West Bengal: Mortal remains of Indian Idol winner and actor Prashant Tamang brought at Bagdogra Airport. His mortal remains will be taken to Darjeeling for the last rites. pic.twitter.com/pZjlNtIdgR
[ad_2]
प्रशांत तमांग को आखिरी विदाई, पार्थिव शरीर देख टूटीं पत्नी मार्था, 3 साल की बेटी की मासूमियत ने सबको रुलाया




