[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड में आमतौर पर कई ऐसी फिल्में बनती हैं जिन्हें आप अपने परिवार के साथ बैठकर शायद नहीं देख पाएंगे. गाली-गलौज, मारपीट और एडल्ट कंटेंट से भरी सीरीज और फिल्मों के दौर में आज बॉलीवुड की उन फिल्मों की लिस्ट लाए हैं जिन्हें आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.
बॉलीवुड में फैमिली फिल्मों का जिक्र होने से सबसे पहले दिमाग में सूरज बड़जात्या का नाम आता है. उन्होंने पारिवारिक फिल्मों से साफ-सुथरी इमेज बनाई है जिसे आजतक कोई टक्कर नहीं दे पाया है. इस लिस्ट में सबसे पहले 27 साल पहले आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ शामिल है. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया. फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान और करिश्मा कपूर जैसे सितारों ने रिश्तों की गर्माहट को जीवंत किया. ये फैमिली वैल्यू पर बनी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.

अब बात करते हैं ‘कभी खुशी कभी गम’ की. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर स्टारर फिल्म भी पूरे परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकती है. फिल्म में न कोई वायलेंस है और न ही कोई ऐसा सीन कि आपको अपने मम्मी-पापा से निगाहें फेरनी पड़ जाएं. करण जौहर की फिल्म के सभी गाने भी जबरदस्त थे.

बागबान- बॉलीवुड की वो फिल्म जो पारिवारिक फिल्म होने के बावूजद इसे शायद ही आप परिवार के साथ देखना चाहेंगे. रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान समेत कई सितारे नजर आए थे. इसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने बुजुर्ग दंपती की भूमिका निभाई है. यह फिल्म हर दर्शक को अपने परिवार और जिम्मेदारियों के बारे में सोचने पर मजबूर करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हम आपके हैं कौन’- सूरज बड़जात्या की ये फिल्म भारतीय शादियों और पारिवारिक खुशियों का जश्न है. सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने फिल्म को यादगार बना दिया. सूरज बड़जात्या सादगी से पूरी कहानी कहने के हुनर के महारथी हैं. फिल्म में माधुरी और सलमान पर फिल्माए गए गाने आज भी गुनगुनाए जाते हैं.

साल 2009 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शामिल है. आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर स्टारर फिल्म ने स्टूडेंट और कॉलेज लाइफ पर ऐसी मजेदार फिल्म बनाई जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.

आमिर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में उन्होंने लीड रोल अदा किया था. दर्शील सफारी और आमिर खान की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बैठे हर दर्शक की आंख नम कर दिल जीत लिया था. 19 साल पहले आई इस फिल्म को आप यूट्यूब पर रेंट करके देख सकते हैं.

‘चुपके चुपके’, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया, हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है. यह फिल्म भाषा, पहचान और रिश्तों के इर्द-गिर्द बुने गए एक मजेदार खेल पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी के साथ भावनाओं की भी खूबसूरत झलक मिलती है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शानदार अदाकारी ने इसे खास बना दिया है. उनकी केमिस्ट्री, संवाद और टाइमिंग आज भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देती है.

‘प्रेम रतन धन पायो’ एक भव्य पारिवारिक ड्रामा है, जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया है. राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल में नजर आते हैं. एक सरल स्वभाव के प्रेम और दूसरे शाही राजकुमार विजय के रूप में. उनके साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी प्रेम की है, जो परिस्थितियों के चलते एक राजघराने के राजकुमार की जगह लेता है. इस दौरान वह परिवार के बिखरे रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करता है और प्यार, त्याग व भरोसे की अहमियत समझाता है. कहानी में पारिवारिक मूल्यों, भाई-बहन के रिश्तों और परंपराओं को खूबसूरती से दर्शाया गया है.
[ad_2]
परिवार के साथ बैठकर देखें ये 8 फिल्में, 1 बार भी नहीं फेरनी पड़ेंगी निगाहें




Latest Entertainment News ‘Jojo’s Bizarre Adventure’ fans flood Netflix with memes and curses, as ‘Steel Ball Run’ release schedule remains a mystery