Latest Entertainment News ‘द 50’ के पहले दो कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ अनाउंस, इन दो जांबाजों का लॉयन के महल में जाना हुआ तय

[ad_1]

बीते कई दिनों से टीवी रिएलिटी शो ‘द 50’ काफी चर्चा में बना हुआ है. इस शो के टेलिकास्ट होने का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. जिसके चलते शो को लेकर कंटेस्टेंट्स के नामों के कयास भी लगाए जा रहे हैं. अब तक शो के मेकर्स ने इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है ऐसे में केवल कयासों के आधार पर ही सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच अब हाल ही में शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम अनाउंस कर दिया गया है. अब लगता धीरे- धीरे पूरी लिस्ट सामने आने वाली है.

हाल ही में इस शो के पहले कंफम कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है. ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम करन पटेल. करन के नाम को लेकर लोगों ने पहले से ही कयास लगाना शुरू कर दिया था. अब ऑफिशियल तौर पर भी करन का नाम अनाउंस कर दिया गया है. करन ने खुद ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के इनवाइट के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक शेर को दूसरे शेर का बुलावा आया है, एक्साइटमेंट भी है और सवाल भी’.

इसी के साथ शो के दूसरे कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है और ये मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजु हैं. फैजु ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने घर का दरवाजा खोलते हैं और बार देखते हैं कि शो का इनवाइट उनके यहां आया है. इनविटेशन दिखाते हुए फैजु खुशी से कहते हैं कि ‘बुलावा आया है शेर के महल का’. इसके साथ कैप्शन में फैजु ने लिखा, ‘टिकेट हाथ में, लक अपने साथ है, ये टिकेट बस एक नए एडवेंचर की शुरुआत है’.

बता दें कि ये शो 1 फरवरी से कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है. इसके साथ इसे जिओ हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है. इस शो के अब तक दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ गया है, अभी एक लंबी लिस्ट सेलेब्स की आना बाकी है.



[ad_2]
‘द 50’ के पहले दो कंटेस्टेंट्स का नाम हुआ अनाउंस, इन दो जांबाजों का लॉयन के महल में जाना हुआ तय