Latest Entertainment News दीपिका चिखलिया ने गुपचुप की बेटी जूही की शादी, तस्वीर शेयर कर दिया सरप्राइज

[ad_1]

Last Updated:

रामानंद सागर की ‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने अपनी एक बेटी जूही चिखलिया की शादी कर दी है. जूही उनके फैमिली बिजनेस ‘श्रृंगार सिल्की’ को संभालती आ रही हैं. दीपिका ने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है. इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दीपिका चिखलिया की बेटी की शादी हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @dipikachikhliatopiwala)

मुंबई. रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया की बेटी जूही चिखलिया की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो गया. दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली झलकें शेयर कीं. उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें मां का प्यार और गर्व साफ झलक रहा है. दीपिका अपनी बेटी जूही को आशीर्वाद देती नजर आईं. दीपिका की पोस्ट पर फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों ने तुरंत ध्यान दिया और कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लग गया.

जूही चिखलिया की शादी का समारोह बहुत इंटिमेट रहा. इसमें सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त लोग ही शामिल हुए. दीपिका ने जो तस्वीर शेयर की हैं, उसमें जूही और उनके पति पारंपरिक वरमाला के दौरान एक-दूसरे को माला पहनाते नजर आए. दोनों शर्माते हुए मुस्कुरा रहे थे और परिवार के लोग खुशी से उन्हें देख रहे थे.

View this post on Instagram



[ad_2]
दीपिका चिखलिया ने गुपचुप की बेटी जूही की शादी, तस्वीर शेयर कर दिया सरप्राइज