[ad_1]
Last Updated:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने ये दुखद खबर साझा की.भीम वकानी के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. वे दिशा वकानी के पिता होने के साथ-साथ एक प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्देशक और पेंटर भी थे. उन्होंने शाहरुख, सलमान और अजय देवगन की फिल्म में काम किया था.
दिशा वकानी के पिता का निधन
नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘दयाबेन’ के किरदार से घर-घर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया. ‘तारक मेहता का…’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने सोशल मीडिया पर खबर साझा करते हुए अपना दुख जाहिर किया. दिग्गज अभिनेता भीम वकानी के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है. दिशा वकानी के पिता कई फिल्मों में काम कर चुके थे और उन्होंने दिशा वकानी के सीरियल में स्पेशल अपीयरेंस भी दी थी.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी ने बताया कि भीम वकानी बेहतरीन अभिनेता, निर्देशक और पेंटर थेजिन्होंने अपने काम के जरिए इंडस्ट्री में खास जगह बनाई. वे जब भी मुंबई आते, असित मोदी से जरूर मिलते और दोनों के बीच गहरा अपनापन था. उन्होंने शो के एक एपिसोड में जेठालाल के बापूजी के दोस्त का किरदार अदा किया था.
कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुके थे भीम वकानी
भीम वकानी ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में यादगार भूमिकाएं निभाईं. वो शाहरुख खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम कर चुके थे. एक्टर ‘लगान’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘स्वदेस’ और ‘देवदास’ जैसी चर्चित फिल्मों में उन्होंने छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाए. इसके अलावा, गुजराती थिएटर में भी उनका योगदान सराहनीय रहा, जहां उन्होंने वर्षों तक अपनी कला का लोहा मनवाया.
लंबे समय से शो से दूर हैं दिशा वकानी
दूसरी ओर दिशा वकानी की शो से गैरमौजूदगी भी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. 2018 में मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से उन्होंने शो में वापसी नहीं की. असित मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनके लौटने की संभावना कम है, हालांकि वे अब भी उम्मीद बनाए हुए हैं.
इन सबके बीच शो का हिस्सा रहीं जेनिफर मिस्त्री ने दावा किया कि दिशा वकानी किसी हाल में शो में वापसी नहीं करने वाली हैं. असित मोदी दिशा वकानी के नाम पर फैंस को बेवकूफ बना रहे हैं. वो शो में नहीं लौटेंगी.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
[ad_2]
दिशा वकानी के पिता का निधन, असित कुमार मोदी ने दी खबर, कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया था क




