[ad_1]
Last Updated:
Rashami Desai Net Worth: तलाक के बाद रश्मि देसाई की जिंदगी पूरी तरह पलट गई थी. कभी आलीशान घर में रहने वाली स्टार हालातों से इतनी टूट गईं कि सड़क पर रात गुजारनी पड़ी. पेट भरने के लिए रिक्शेवालों के साथ सस्ता खाना खाया, ऊपर से 3.5 करोड़ का भारी कर्ज सिर पर था. लेकिन वक्त बदला, किस्मत ने करवट ली. मेहनत, हिम्मत और नए कामों के दम पर आज वही अदाकारा करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं.
नई दिल्ली. ग्लैमर की चमक के पीछे छिपे अंधेरे की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. टीवी की दुनिया में कभी राज करने वाली इस हसीना की जिंदगी तलाक के बाद अचानक पटरी से उतर गई, हालात ऐसे बने कि सिर पर छत नहीं रही, चार दिन सड़क पर गुजारने पड़े. जो कभी 5 स्टार होटलों में खाती थी, उसको पेट भरने के लिए 20 रुपये के सस्ते खाना रिक्शेवालों के साथ खान पड़ा. ऊपर से करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज ने इसकी जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया. लेकिन यही मोड़ उनकी वापसी की शुरुआत बना. हार मानने के बजाय उन्होंने काम की तलाश जारी रखी, छोटे-बड़े हर मौके को अपनाया और खुद को फिर से खड़ा किया. आज वही हसीना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है, लग्जरी लाइफ जीती है और लाखों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है कि गिरकर उठना ही असली जीत है. जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस …

ये हसीना और कोई नहीं बल्कि टीवी और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई हैं. जो आज 40 साल की हो गई हैं. रश्मि देसाई आज इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं. उतरन सीरियल से घर-घर में छाईं रश्मि ने ‘बिग बॉस 13’ में भी कमाल दिखाया. हमेशा मुस्कुराने वाली रश्मि देसाई की सफलता के पीछे एक लंबा और दर्दनाक संघर्ष छिपा है. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

रश्मि देसाई की जिंदगी में वो बुरा दौर तब आया जब उनकी निजी जिंदगी बिखरने लगी। उन्होंने साल 2012 में ‘उतरन’ के को-स्टार नंदीश संधू से शादी की थी, लेकिन चार साल बाद 2015 में यह रिश्ता तलाक पर खत्म हो गया. इसी दौरान उनका टीवी शो अचानक बंद हो गया और वह आर्थिक संकट के गर्त में फंस गईं. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक समय ऐसा था जब वे 3.5 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी हुई थीं, घर नहीं था और रोजाना का खाना भी मुश्किल से जुटता था. रश्मि ने कई इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके टीवी शो बंद होने के बाद उनकी जिंदगी ठहर गई थी. उन दिनों की परिस्थितियां इतनी गंभीर थीं कि रश्मि के पास रहने के लिए कोई घर नहीं बचा. उनका सारे सामान उनके मैनेजर के घर पर रखे थे और वे अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो चुकी थीं. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

उन्होंने बताया था कि बेघर होने के बाद चार दिनों सड़क पर गुजारे. वे चार दिनों तक अपनी ऑडी A6 कार में सोती थीं और रिक्शेवालों के साथ 20 रुपये में प्लास्टिक बैग में मिलने वाले खाने से अपना पेट भरती थीं. रश्मि ने कहा था, ‘मैंने सोचा कि मौत ही बेहतर है.’ ये दिन उनके जीवन के सबसे मुश्किल पल थे. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

रश्मि देसाई ने यह भी बताया कि सिर्फ कर्ज ही नहीं, रिश्तों के तनाव ने भी उन्हें गहरे दर्द में डाला. उतरन शो के बंद होने और तलाक के बाद उनके दोस्तों और परिवार के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए थे और वे खुद को अकेला महसूस कर रही थीं. रश्मि ने बताया कि उन दिनों की मानसिक कठिनाइयां इतनी भारी थीं कि उन्होंने कई बार यह भी सोचा कि शायद मर जाना ही बेहतर है. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

हार न मानने वाली इस एक्ट्रेस ने संघर्ष नहीं छोड़ा. उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक में काम किया और धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़ी हुईं . उनका जीवन धीरे-धीरे सुधार की ओर बढ़ा जब उन्हें टीवी शो दिल से दिल तक में भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम किया. इस शो की सफलता ने उन्हें फिर से करियर की राह पर ला खड़ा किया. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ ने उनकी किस्मत बदल दी. इस शो के लिए उन्हें करीब 1.2 करोड़ रुपये का पेमेंट मिला था और वह तीसरी रनर-अप रही थीं. रश्मि देसाई टेलीविजन की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली हसीनाओं में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज रश्मि 11 से 15 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram

आज वह शोज के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं. अब मुंबई में उनके पास 2 से ज्यादा अपार्टमेंट हैं. उन्हें कारों का शौक है. कभी वह होंडा सिटी से चलती थी अब उनके बेड़े में एक डोप रेंज रोवर इवोक और ऑडी क्यू5 है. रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यूट्यूब पर पॉडकास्ट करती हैं. फोटो साभार-@imrashamidesai/Instagram
[ad_2]
तलाक के बाद कंगाल हुईं एक्ट्रेस, सड़क पर सोईं, रिक्शेवालों संग भरा पेट, 3.5 करोड़ की कर्जदार आज है करोड़ों की मालकिन




