[ad_1]
Last Updated:
दर्शकों का पसंदीदा शो ‘अनुपमा’ में अक्सर फैंस नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. अब फिर से अनुपमा की जिंदगी में कुछ नया होने वाला है. एक बार फिर अनुपमा अपनी जिंदगी के लिए मुश्किलों को पार करती नजर आएंगी.
शो में आने वाला है दिलचस्प मोड़
नई दिल्ली. टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. यह शो लंबे समय से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है और इसकी कहानी हर बार कुछ नया लेकर आती है. इस बार कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां अनुपमा अपनी जिंदगी को एक बार फिर से नए सिरे से शुरू करती नजर आएगी.
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ दर्शकों को कभी निराश नहीं होने देता. इस शो को पसंद करने वाले लोग तो अनुपमा से रिलेट तक करने लगते हैं. अनुपमा के साथ हंसते हैं, तो अनुपमा के साथ रोते भी है. अब फिर से अनुपमा की जिंदगी में कुछ नया होने वाला है.
लीप के बाद बदली अनुपमा की जिंदगी
गोवा में ये काम करेंगी अनुपमा
उन्होंने यह भी कहा कि यह फेज काफी इमोशनल है. इतना कुछ झेलने के बाद भी अनुपमा ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और यही चीज इस किरदार को खास बनाती है. दर्शकों को इस बार उसका संघर्ष, अकेलापन और अंदर की ताकत देखने को मिलेगी.आगे की कहानी को लेकर रूपाली ने बताया कि अनुपमा हमेशा अपने किसी मकसद के जरिए अपनी पहचान बनाती रही है. कभी डांस के जरिए, कभी लोगों की मदद करके और कभी ‘अनु की रसोई’ के जरिए. अब गोवा में वह एक बार फिर अपने सपने को जीने की कोशिश करेगी, जहां वह अपना कैफे खोलना चाहती है.
बता दें कि एक एक्टर के तौर पर भी रूपाली ने इस किरदार को काफी खास बताया. उन्होंने कहा कि अनुपमा के इस नए और इमोशनल सफर को निभाना उनके लिए बहुत मायने रखता है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस नए फेज में भी शो को उतना ही प्यार देंगे. अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि अनुपमा गोवा में अपनी नई जिंदगी कैसे बनाती है और किन-किन मुश्किलों का सामना करती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि उसकी यह नई शुरुआत उसे कहां तक लेकर जाती है.आप ‘अनुपमा’ को हर रोज रात 10 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
[ad_2]
गोवा में नई शुरुआत करेगी अनुपमा, सपनों को देगी नई उड़ान




