Latest Entertainment News गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या ने लुटाया प्यार, दिए इतने सरप्राइज

[ad_1]

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनो अपनी प्रोफेशनल  लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. वो इन दिनों गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हाल ही में 19 फरवरी को हार्दिक  ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. माहिका  के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो माहिका शर्मा के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं. 

हार्दिक ने शेयर किया खास पोस्ट
हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर माहिका शर्मा के बर्थडे पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें माहिका और हार्दिक साथ में हंसते हैं, फिर गले लगते हैं. इसके बाद हाथ पकड़ते हैं और साथ में बैठे नजर आते हैं. इस दौरान बैकग्राउंड में फायरवर्क हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस. थैंक्यू 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए, आप काफी शानदार इंसान हो. आई लव यू.’ हार्दिक के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम इस साल के सबसे बेस्ट गिफ्ट हो.’ 



[ad_2]
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या ने लुटाया प्यार, दिए इतने सरप्राइज